नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
खेत में लगाई आग से 77 पेड़ जलकर राख, पक्षियों और सांपों की मौत का आरोप
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पंजीकृत किया मुकदमा
सिंगाही-खीरी। थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते खेत में आग लगाने का मामला सामने आया है, जिसमें दर्जनों पेड़ जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि इस आगजनी में पेड़ों के साथ-साथ पक्षियों और सांपों की भी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमुवापुर निवासी सरदार बलबिन्दर सिंह ने आरोप लगाया है कि 28 फरवरी 2026 को राधेश्याम शर्मा के नौकर राजकुमार निवासी बसंतापुर ने उनके खेत में जानबूझकर आग लगा दी।
खेत में सागवान, आम, यूकेलिप्टस और बेर के कुल 77 पेड़ लगे थे, जो आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गए। पीड़ित का कहना है कि इन पेड़ों पर कई पक्षियों ने अपना बसेरा बना रखा था, जो आग में जलकर नष्ट हो गए। साथ ही, दो सांपों के भी आग में जलकर मरने की बात कही गई है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना सिंगाही में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिंगाही थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
up crime news hindi news update Swatantra Prabhat Lucknow सिंगाही खीरी आगजनी singahi khiri news खेत में आग लगाने का मामला farm fire khiri खीरी ताजा खबर lakhimpur khiri crime news पेड़ जलकर राख tree fire incident खेत आगजनी विवाद singahi police case आगजनी की घटना farm arson case india रंजिश में आगजनी rural crime news up थाना सिंगाही खबर lakhimpur khiri breaking news environmental damage fire


Comments