कानपुर में गैस उपभोक्ताओं की फरियाद,साहब सिलेंडर दिला दो, खाना नहीं बन पा रहा

गैस एजेंसी सिविल लाइंस में गैस के लिए मारामारी दिखी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर। कानपुर शहर में गैस सिलेंडर की क़िल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, बुधवार को भी एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए कतारें लगीं रही ,, किसी को सिलेंडर मशक्कत के बाद मिला तो कोई खाली हाथ घर लौट गया, घंटों इंतज़ार के बाद भी लोग परेशान दिखे, आपको बताते चलें कि पनकी में भारत गैस एजेंसी में सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइनें लग गई स्वतंत्र गैस एजेंसी सिविल लाइंस में गैस के लिए मारामारी दिखी।

लोग सिलेंडर के लिए फरियाद करते दिखे कि साहब सिलेंडर दिला दो खाना नहीं बन पा रहा है, पुष्पा गैस एजेंसी गैस बुकिंग के लिए आफत दिखी उपभोक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी तों किसी तरह पुलिस ने स्थिति संभाली,भारत की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने रसोई गैस की किल्लत एवं स्मार्ट मीटर से जनता के उत्पीड़न और मूल्य वृद्धि के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा।

About The Author

Post Comments

Comments