बलिया को ऐतिहासिक सौगात: 437 करोड़ से बनेगा मेडिकल कॉलेज

महर्षि भृगु के नाम पर होगा संस्थान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया। जनपद बलिया की बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। प्रदेश की माननीय मंत्रिपरिषद ने बलिया में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए प्रदेश शासन द्वारा 437 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
 
इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी दया शंकर सिंह, जो बलिया नगर के विधायक भी हैं, ने लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नाम महान ऋषि महर्षि भृगु के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही परिसर में लगभग 2.5 एकड़ भूमि पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जाएगा, जिसे चित्तू पाण्डेय के नाम से समर्पित किया जाएगा।
 
सरकार के इस निर्णय के तहत जिला कारागार, बलिया की भूमि पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। इससे न केवल जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
 
विशेषज्ञों के अनुसार, इस मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से बलिया समेत पूरे पूर्वांचल क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सकेगा। साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य संसाधनों की उपलब्धता में वृद्धि होगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम पड़ेगी। यह परियोजना बलिया के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और क्षेत्रवासियों के लिए गर्व व खुशी का विषय बनी हुई है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें