जिले के चर्चित श्रीराम गैस एजेन्सी पर गैस को लेकर काला बाजारी का आरोप

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर गैस की आपूर्ति में अनियमितता और काला बाजारी हो रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के चर्चित श्रीराम गैस एजेन्सी पर गैस को लेकर काला बाजारी का आरोप शिकायतकर्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर गैस की आपूर्ति में अनियमितता और काला बाजारी हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। 4 से 5 घंटे लाइन लगाकर खड़े उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिलता उनका बुक किया हुआ सिलेंडर को डिलीवर दिखा दिया जा रहा है कहीं ना कहीं सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं लेकिन आपूर्ति विभाग जिला प्रशासन गैस वितरण सामान्य करने में असफल साबित हो रहा है प्रदेश सरकार लाख प्रयास करें भ्रष्टाचार जनपद में बंद होने का नाम नहीं ले रहा है कहीं पुलिस विभाग तो कहीं विकास विभाग कहीं आपूर्ति विभाग कहीं राजस्व विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है यह लोग कार्रवाई नहीं करके और दबंग से पैसा लेकर पीड़ित को परेशान किया जा रहा है कब होगा न्याय जनपद में पता नहीं जगह-जगह घटनाएं हो रही है।
 
विकास विभाग में बिना कार्य कराए लूट हो रही है आपूर्ति विभाग सिलेंडर वितरण में कालाबाजारी कर रहा होटल को सप्लाई किया जा रहा हैशिकायत में बताया गया है कि 1 पहले टोकन के लिए लाईन फिर पर्ची  के लिये लाईन फिर सिलेंडर के लिए लाईन तब मिलता जाकर मिलता है गैस एजेंसी पर पर्ची कटवाने के लिए पहुंचे थे, उपभोक्ताओं को बताया गया कि टोकन खत्म हो गया है।  और दूसरे दिन आना पर्ची नहीं कटेगी। जबकि प्रतिदिन गैस सिलेंडर की गाड़ियां एजेंसी पर पहुंच रही हैं और सिलेंडर कहां भेजे जा रहे हैं, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं दी जा रही है ¹। वही सप्लाई विभाग कर्मचारी फोन नही उठाते प्रशासन ने भी काला बाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है । कही न कही सप्लाई विभाग के जिम्मेदारो का सरक्षण प्राप्त है। गैस की कालाबाजारी करने वाले आपूर्ति विभाग कार्रवाई नहीं कर पा रहा है ग्रामीण जनता परेशान नजर आ रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें