घाटमपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली से टकराईं बाइक, दो युवकों की मौत
पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र में लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई, हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लिया, और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी, दोनों युवक अपने घर जा रहें थें,तभी हादसे का शिकार हो गए, घटना बीतीं रात करीब 10बजे की हैं, घटना घाटमपुर कस्बे के जैतीपुर रोड का हैं, जैतीपुर निवासी अरूण 18 वर्ष पुत्र रामदास और रेवना गांव निवासी अंकित 18 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र जो अरूण के मामा का लड़का है, बाइक से अपने घर जा रहें थें।
जैतीपुर रोड के पास उनकी बाइक लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराईं,इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को म्रत घोषित कर दिया परिजनों ने बताया कि दोनों अविवाहित थे, पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दुघर्टना ग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है, और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्वतंत्र प्रभात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दो युवकों की मौत Kanpur Rural News पुलिस कार्रवाई bike accident india local crime news घाटमपुर सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटना बाइक एक्सीडेंट कानपुर देहात खबर सड़क सुरक्षा मुद्दा दुर्घटना समाचार स्थानीय घटना Ghatampur road accident tractor trolley collision fatal road crash police investigation report accident case update


Comments