अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की संदिग्ध मौत, चेहरे पर गंभीर चोट के निशान…बेटे-बहू पर हत्या का आरोप

मिर्जापुर में उद्घाटन के 14 दिन बाद टूटा दूसरा पीपा पुल; मझवां विधायक ने किया था उद्घाटन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। मिर्जापुर जिले में एक और पीपा पुल निर्माण के कुछ ही दिन बाद तेज बहाव में टूट गया. मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने  14 दिन पहले इसका उद्धाटन किया था. 2 करोड़ 45 लाख की लागत से तैयार पीपा पुल एक भी आंधी नही झेल पाया.

पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद मिर्जापुर PWD के अधिशासी अभियंता ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 3 अप्रैल को तेज आंधी आने के कारण पानी बढ़ गया था. किनारा खिसक रहा हैजिसके कारण दो दिन आवागमन बाधित रहेगा. मरममत के बाद 6 अप्रैल को पीपा पुल फिर से खोल दिया जाएगा.

कई गांवों को मिल रही थी सुविधा: यह पीपा पुल गंगा नदी पर बना हैजो नेवढ़िया घाट से गेगराव घाट को जोड़ता है. इस पुल से भदोही के महाराजगंज के साथ ही मिर्जापुर सिटी और मझवां ब्लॉक के कई गांव तक आवागमन होता था.

मझवां विधानसभा क्षेत्र में नेवढि़यां घाट से गेगराव घाट पर बने पीपा पुल का भाजपा विधायक सुचिश्मिता मौर्या ने 21 मार्च को लोकार्पण किया था. 2 करोड़ 45 लाख की लागत से 700 मीटर लंबा पीपा पुल बनाया गया था. पीपा पुल बनने से भदोही महराजगंज से मिर्जापुर आने जाने वाले लोगों को फायदा मिल रहा था.

स्कूल चलो अभियान: सिद्धार्थनगर में  विद्यार्थियों ने सुना मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, विधायक ने वितरित की पुस्तकें Read More स्कूल चलो अभियान: सिद्धार्थनगर में  विद्यार्थियों ने सुना मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, विधायक ने वितरित की पुस्तकें

मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने पीपा पुल के लोकार्पण के दिन कहा था इस पुल का बड़ी आवश्यकता थी. कुछ कारणों से यह नहीं हो पा रहा थालेकिन आप लोगों का उपचुनाव में आशीर्वाद मिलापत्र भी मिलता रहा. अब पीपा पुल से लोगों को सुविधा मिलेगी.

निर्माण के 9 वर्षमें किसानों के 1.22 लाख गन्ना किसानों को मिला बड़ा आर्थिक संबल Read More निर्माण के 9 वर्षमें किसानों के 1.22 लाख गन्ना किसानों को मिला बड़ा आर्थिक संबल

मिर्जापुर जनपद में पीपा पुल क्षतिग्रस्त होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिन पहले सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा के उद्घाटन किया गया पीपा पुल 15 दिन में ही क्षतिग्रस्त हो गया था.अब मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य के उद्घाटन किया गया पीपा पुल 14 दिन में ही तेज हवा में उड़ गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मधु किश्वर का पीएम पर फिर हमला- उस फाइल में मोदी के खिलाफ क्या था, अफसर कौन था Read More मधु किश्वर का पीएम पर फिर हमला- उस फाइल में मोदी के खिलाफ क्या था, अफसर कौन था

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें