उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव की धूम, नन्हें -मुन्नों ने मचाया धमाल
मिशन शक्ति अभियान नाटिका को प्रस्तुत कर समा बांध दिया
बरेली। उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडनपुर, विकास क्षेत्र- मीरगंज, में शनिवार को वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश,ग्राम प्रधान रिजवान अहमद,कोटेदार घनश्याम मौर्य , परमानंद राजपूत ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। वार्षिकोत्सव में छात्र -छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता,डांस,बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ नाटिका,मिशन शक्ति अभियान नाटिका को प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
छात्र -छात्राओं को प्रगति- पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आठवीं के विद्यार्थियों को विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । नवीन शैक्षिक सत्र 2026- 27 के लिए कक्षा 6 के नवीन नामांकित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, फूल माला पहनाकर एवं उपहार देकर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर बच्चों को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापिका प्रतिश्रुति ने अभिभावकों, एसएमसी के पदाधिकारियों एवं जन समुदायों को अधिक से अधिक विद्यालय में नामांकन कराने एवं शत् प्रतिशत उपस्थिति बढ़ाने के लिए जागरुक एवं प्रोत्साहित किया कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर भोले राम प्रजापति ने किया।विनीता कुमारी सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
swatantra prabhat news Uttar Pradesh School News Bareilly School Annual Function विद्यालय पुरस्कार वितरण Free Textbook Distribution Primary School Celebration मंडनपुर विद्यालय उत्सव मीरगंज शिक्षा कार्यक्रम Saraswati Puja Inauguration छात्र सांस्कृतिक प्रस्तुति Beti Bachao Natika Mission Shakti Awareness Rangoli Dance Competition Students Felicitation Event Enrollment Awareness Drive शिक्षा जागरूकता अभियान Village Education Program Parents Community Participation बच्चों प्रतिभा मंच Bareilly Education Event


Comments