प्रयागराज कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल

तीन एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर जोगेन्द्र कुमार ने तीन एसीपी के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने के तौर पर देखा जा रहा है।जारी आदेश के अनुसार, अपराध शाखा में तैनात रही एसीपी कुंजलता को अब झूसी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झूसी क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक मामलों और जन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है, ताकि वहां कानून-व्यवस्था को और बेहतर ढंग से नियंत्रित किया जा सके।
 
वहीं, एसीपी विमल किशोर मिश्रा को कर्नलगंज का एसीपी नियुक्त किया गया है। कर्नलगंज क्षेत्र शहर का व्यस्त और संवेदनशील इलाका माना जाता है, जहां अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी एक बड़ी चुनौती रहती है।इसके अलावा, एसीपी वेद व्यास मिश्रा को बारा क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है। बारा क्षेत्र ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों का मिश्रण है, जहां कानून-व्यवस्था के साथ-साथ स्थानीय विवादों के समाधान की भी बड़ी जिम्मेदारी होती है।पुलिस कमिश्नर द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नए दायित्व मिलने के बाद सभी एसीपी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करेंगे।

About The Author

Post Comments

Comments