बेटे की लाश एंबुलेंस में और कफन लेने गया पिता हुआ 'गायब'

कलवारी इलाके में सनसनी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिलेके कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट बाजार से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। एक पिता अपने जवान बेटे की लाश को एंबुलेंस में छोड़कर कफन लेने उतरा, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटा। अब घर पर बेटे का शव पड़ा है और बाहर पुलिस लापता बाप की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रही है।
 
​6 साल की लंबी लड़ाई के बाद हारा बेटा, सदमे में पिता
​सहारनपुर गांव के रहने वाले फुर्ती लाल मौर्य के घर में मातम पसरा है। उनके बेटे रघुनाथ मौर्य की दोनों किडनियां साल 2018 से खराब थीं। लखनऊ में सालों चले इलाज और लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी रघुनाथ की जान नहीं बच सकी। लखनऊ के अस्पताल में मौत होने के बाद जब एंबुलेंस से शव घर लाया जा रहा था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि रास्ते में एक और बड़ी अनहोनी इंतज़ार कर रही है।
 
​गायघाट बाजार में संदिग्ध 'गायब', मची खलबली
​एंबुलेंस जैसे ही गायघाट बाजार पहुंची, बदहवास पिता फुर्ती लाल मौर्य कफन और अंतिम संस्कार का सामान लेने के लिए गाड़ी से नीचे उतरे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वह बाजार की भीड़ में कहीं ओझल हो गए। घंटों बीत जाने और हर दुकान खंगालने के बाद भी जब उनका सुराग नहीं मिला, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए।
 
​पुलिस की रडार पर CCTV, आखिर कहाँ गए फुर्ती लाल?
​बेटे की मौत के गम में पिता का इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या वह गहरे सदमे में कहीं चले गए या उनके साथ कोई अनहोनी हो गई? कलवारी पुलिस अब CCTV कैमरों के जरिए फुर्ती लाल के आखिरी कदमों के निशान तलाश रही है। पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है, लेकिन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है—एक तरफ बेटे की चिता सजानी है और दूसरी तरफ पिता का कोई पता नहीं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें