नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ग्राम विकास अधिकारी को कुचला, मौके पर मौत
वहीं, इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्रयागराज। एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम विकास अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि ग्राम विकास अधिकारी भारतगंज राजापुर स्थित गैस एजेंसी कार्यालय में केवाईसी कराने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह सड़क पर गिरे, उसी समय पीछे से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार वाहन चालक की तलाश जारी है। वहीं, इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज समाचार पुलिस जांच प्रयागराज police investigation Prayagraj road accident Prayagraj सड़क हादसा प्रयागराज Gram Vikas Adhikari death ग्राम विकास अधिकारी की मौत bike accident UP बाइक दुर्घटना यूपी hit and run case हिट एंड रन मामला tractor trolley accident ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा car collision accident कार टक्कर हादसा fatal road accident India भीषण सड़क हादसा भारत accident news UP दुर्घटना समाचार यूपी


Comments