राजनीति
तेज रफ्तार का कहर: बीटेक छात्र की दर्दनाक मौत
परिवार में मचा कोहराम
प्रयागराज। जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। प्रयागराज के ईश्वरपुर निवासी 20 वर्षीय बीटेक छात्र आकाश यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार, आकाश यादव किसी काम से हंडिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक अज्ञात वाहन सामने आ गया।
वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात prayagraj crime news Prayagraj Road Accident Swatantra Prabhat Prayagraj UP Accident News पुलिस जांच प्रयागराज police investigation Prayagraj Swatantra Prabhat accident news यूपी हादसा Akash Yadav death Prayagraj Handia road accident BTech student accident UP Ishwarpur Prayagraj news bike accident Prayagraj unknown vehicle accident UP प्रयागराज सड़क हादसा आकाश यादव मौत बीटेक छात्र हादसा हंडिया दुर्घटना बाइक पेड़ से टकराई


Comments