नैनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 33.66 ग्राम स्मैक, तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

वह स्मैक को छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर आने-जाने वाले लोगों को बेचता था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज।  नैनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक, देशी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, मंगलवार को सूचना मिली कि एक युवक नए यमुना पुल के नीचे अंडरपास के पास मादक पदार्थ बेचने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त भोला भारतीया (उम्र करीब 19 वर्ष), निवासी मऊहारी, थाना औद्योगिक क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।
 
तलाशी के दौरान उसके पास से 171 पुड़ियों में रखी गई अवैध स्मैक तथा अलग से रखी स्मैक समेत कुल 33.66 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके अलावा एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन (Motorola Edge 40) और 2650 रुपये नकद भी बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को छोटी-छोटी पुड़ियों में बांटकर आने-जाने वाले लोगों को बेचता था और इसी से अपनी जरूरतें पूरी करता था।
 
उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल फोन से वह ग्राहकों से संपर्क करता था तथा तमंचे का उपयोग लोगों को डराने-धमकाने के लिए करता था।इस मामले में थाना नैनी पर मु0अ0सं0 147/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें