नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पुलिस लाइन के सिपाही का संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला शव
ओमप्रकाश पटेल के मकान की तीसरी मंजिल पर किराए के कमरे में रह रहे थे
प्रयागराज। कैंट थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।मृतक सिपाही की पहचान कृपाल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फिरोजाबाद जनपद के निवासी थे। वह कैंट थाना क्षेत्र के राजपुर गंगानगर में ओमप्रकाश पटेल के मकान की तीसरी मंजिल पर किराए के कमरे में रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि घटना के समय उनका कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर कृपाल सिंह का शव फंदे से लटकता मिला।मृतक के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों और परिचितों ने बताया कि कृपाल सिंह स्वभाव से बेहद हंसमुख और होनहार व्यक्ति थे। उनकी अचानक मौत से परिवार और साथी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है।
गौरतलब है कि मृतक के भाई ओमवीर सिंह भी सिपाही हैं और वर्तमान में जार्ज टाउन थाने में तैनात हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंचे।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का चल पायेगा।
swatantra prabhat prayagraj news UP police news स्वतंत्र प्रभात crime news prayagraj यूपी पुलिस समाचार प्रयागराज समाचार Law and Order UP पुलिस लाइन प्रयागराज Police Line Prayagraj Suspicious Death Case कानून व्यवस्था यूपी police constable death सिपाही की मौत Cantt थाना मामला कैंट थाना मामला संदिग्ध मौत मामला constable suicide case सिपाही आत्महत्या मामला अपराध समाचार प्रयागराज police investigation UP पुलिस जांच यूपी Rajpur Ganganganj news राजपुर गंगानगर खबर Firozabad constable फिरोजाबाद सिपाही postmortem report case पोस्टमार्टम रिपोर्ट मामला


Comments