सहजन तोड़ते समय हाईटेंशन की चपेट में आया छात्र

गंभीर रूप से झुलसा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया,जहां पेड़ पर चढ़कर सैजन (सहजन) तोड़ रहा 15 वर्षीय छात्र हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।माधोपुर गांव निवासी भगवान दास बिन्द के यहां ननिहाल मे  रह रहे आयुष (15) पुत्र बबलू, जो कक्षा 8 का छात्र है, गांव के एक स्कूल के पास लगे पेड़ पर सैजन तोड़ने के लिए चढ़ा था।
 
इसी दौरान पेड़ के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
 
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा को लेकर विभाग लापरवाह बना हुआ है, जिससे इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं। लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर और खतरनाक लाइनों को दुरुस्त कराने की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें