संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर हुई बैठक

बाल विकास परियोजना सहित अन्य विभाग के जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर : बर्डपुर  ब्लॉक  परिसर में शुक्रवार  को खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह यादव की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के  तैयारियों को लेकर  बैठक संपन्न हुई।
 
बैठक में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल  से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस अपैल  से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिये बीडीओ ने स्वास्थ्य, बाल विकास परियोजना सहित अन्य विभाग के जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
 
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान साफ- सफाई, शौचालय का प्रयोग, स्वच्छ पेयजल, दीमागी बुखार एवं वेक्टर जनित सहित जल जनित रोगों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। बैठक में सीएचसी प्रभारी डॉ. सुबोध चंद्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी  प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, सूरज सिंह, बीसीपीएम राजकुमार  आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें