मऊआइमा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर के नेतृत्व में थाना मऊआइमा क्षेत्र के कस्बा मऊआइमा में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों तथा महत्वपूर्ण चौराहों पर पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। 
 
इस दौरान पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाए। फ्लैग मार्च में सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर, प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें