राजनीति
एसएसबी व पुलिस की सयुंक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया
वैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे
सिद्धार्थनगर- सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीमा चौकी खुनुवा, पुलिस चौकी खुनुवा एवं कस्टम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत विशेष एंटी-स्मगलिंग ड्राइव चलाया गया। इस दौरान संयुक्त गश्त के साथ सघन चेकिंग अभियान भी संचालित किया गया।
अभियान के दौरान टीम ने सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गहन जांच की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी। अधिकारियों ने बताया कि तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
इस मौके पर निरीक्षक रामप्रताप सिंह, आर.के. गोकलानी, चौकी प्रभारी खुनुवा वीरेन्द्र पासवान, अनिल गुप्ता, अजीत यादव सहित अन्य जवान मौजूद रहे।सुरक्षा एजेंसियों की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात swatantra prabhat Siddharthnagar Swatantra Prabhat UP news Siddharthnagar border news Khunuwa SSB operation Operation Kavach UP anti smuggling drive Siddharthnagar SSB police customs joint operation border security UP Khunuwa border checking SSB 43rd battalion Siddharthnagar Nepal border security news Uttar Pradesh border operation सिद्धार्थनगर बॉर्डर खुनुवा सीमा चौकी ऑपरेशन कवच एंटी स्मगलिंग ड्राइव एसएसबी कार्रवाई सीमा सुरक्षा अभियान


Comments