राजनीति
प्रयागराज में बिल्डिंग का मलबा गिरी, मची अफरा-तफरी
राहत और बचाव कार्य जारी
प्रयागराज। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां साउथ मलाका इलाके में नवाब की रसोई के पास स्थित एक बिल्डिंग का मलबा अचानक गिर गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
प्रशासन को आशंका है कि मलबे के नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। मौके पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए, जिससे राहत कार्य में बाधाएं भी उत्पन्न हो रही हैं।
पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।फिलहाल इस हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग जर्जर स्थिति में थी या निर्माण कार्य के दौरान कोई लापरवाही हुई हो सकती है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
swatantra prabhat Swatantra Prabhat breaking news स्वतंत्र प्रभात prayagraj breaking news यूपी ब्रेकिंग न्यूज़ Swatantra Prabhat Prayagraj UP Accident News Prayagraj building collapse South Malaka accident Nawab ki Rasoi Prayagraj Kotwali area accident Prayagraj rescue operation building debris fall UP building collapse Prayagraj police rescue Prayagraj प्रयागराज बिल्डिंग हादसा साउथ मलाका हादसा नवाब की रसोई कोतवाली क्षेत्र हादसा मलबा गिरा रेस्क्यू ऑपरेशन


Comments