राजनीति
दबिश देने जा रही पुलिस टीम की कार पलटी
दरोगा समेत कई घायल
नैनी,प्रयागराज। मंगलवार की भोर एक बड़ा हादसा हो गया, जब दबिश देने जा रही नैनी पुलिस टीम की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, नैनी कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे के अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी हुई थी।
मंगलवार सुबह अभियुक्त की लोकेशन शिवकुटी थाना क्षेत्र के रसूलाबाद में मिलने पर नैनी थाने के दरोगा बलिराम, हर्ष कुमार, धर्मानंद यादव और महिला सिपाही संगीता एक निजी वाहन से दबिश देने के लिए रवाना हुए थे।इसी दौरान रसूलाबाद के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से वाहन चालक संतुलन खो बैठा। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात Uttar Pradesh Police News Swatantra Prabhat Prayagraj Swatantra Prabhat crime news Prayagraj police accident Naini police car accident Rasulabad road accident UP police injured police vehicle overturned Prayagraj Baliram Daroga accident Swarup Rani Hospital Prayagraj Shivkuti Rasulabad accident प्रयागराज पुलिस हादसा नैनी पुलिस कार पलटी रसूलाबाद हादसा दरोगा घायल पुलिस टीम घायल यूपी पुलिस खबर


Comments