बर्डपुर में जागरण का समापनः हजारों भक्तों ने लिया भंडारे का प्रसाद, भजन गायकों ने की प्रस्तुति

भजन गायक मंडल ने सरकार तेरी सरकारी में, पल रहा है परिवार तेरी पहरेदारी में को सुना।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
सिद्धार्थनगर :
 
जिले के  नगर पंचायत कपिलवस्तु के  बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रांगण में  रविवार को मेंहदीपुर श्रीबालाजी सरकार का पांचवां भजन कीर्तन, हवन एवं भंडारा  का आयोजन हुआ। भाजन पर देर रात तक  श्रोता झूमते रहे,भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित किया गया।
 
  कार्यक्रम का शुभारंभ रामचरित मानस के सुंदर कांड के पाठ से किया गया। पंडाल  में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने झांकी  की सजावट बेहतर  ढंग से कराई थी। देर रात को पूर्णाहुति व महाआरती हुई।
 
भजन गायक मंडल ने सरकार तेरी सरकारी में, पल रहा है परिवार तेरी पहरेदारी में को सुना। इसके बाद यूं ही रखना कृपा का हाथ हम पर, लिख लेना हमारा नाम अपनी खातिरदारी में को जैसे स्वर दिया, पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
 
जय हो बालाजी सरकार, तेरी महिमा अपरंपार, सबका कर दो बेड़ा पार पर सभी झूमते रहे। इस दौरान  शुभम मोदनवाल, संदीप मोदनवाल सभासद , विवेक चौरासिया,  मंतोष मोदनवाल, निखिल जयसवाल  आदि मौजूद रहे। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें