नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
अलविदा की नमाज को लेकर नैनी क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा
पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके
नैनी, प्रयागराज। अलविदा की नमाज के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यमुनानगर जोन के डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने नैनी क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नैनी इंस्पेक्टर ब्रज किशोर गौतम सहित सभी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि नमाज के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।पुलिस प्रशासन ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात Festival Security UP त्योहार सुरक्षा व्यवस्था प्रयागराज समाचार Naini news नैनी खबर Alvida namaz security अलविदा नमाज सुरक्षा UP police alert यूपी पुलिस अलर्ट DCP Vivek Chandra Yadav डीसीपी विवेक चंद्र यादव Yamunanagar zone police यमुनानगर जोन पुलिस law and order Prayagraj कानून व्यवस्था प्रयागराज police patrolling Naini नैनी पुलिस गश्त


Comments