ओबरा में सड़क पर फाईल जलाते प्राईवेट बैंक के मैनेजर का वीडियो हुआ वायरल , उड़ाई पर्यायवरण की खुलेयाम धज्जियां

लोगों ने लगाया प्रदूषण फैलाने का आरोप, कार्रवाई की मांग

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

ओबरा /सोनभद-

नगर पंचायत स्थित एक प्राइवेट बैंक इंडस्ट्लैंड बैंक चोपन रोड गुरुद्वारे के पास तथाकथित शाखा प्रबंधक द्वारा प्रदूषण फैलाने का मामला सामने आया है ।बतादें कि कुछ तथाकथित अधिकारियों द्वारा खुलेयाम प्रदूषण नियंत्रक विभाग के शासनादेश की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है जो नगरवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जहाँ एक तरफ नगरवासी क्रशर् के धूल से परेशान हैं वहीं नियमों को धता बता बताकर उक्त अधिकारी द्वारा पर्यायवरण को नुकसान पहुँचाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बैंक के ऊपर के संबंधित उच्चाधिकारियों के द्वारा पुरानी फाइलों को हटाने का आदेश जारी होने के क्रम में प्रबंधक द्वारा स्वयं पुराने फाइलों को लेकर के सड़क के किनारे बैंक के सामने जलाया गया।लोगों के पूछने पर उन्होंने कहा कि आप मेरा वीडियो बना लीजिए और इसको वायरल कर दीजिए मैं यहीं पर जलाऊंगा। सवाल उठता है कि एक बैंक के जिम्मेदार अधिकारी की अमार्यादित भाषा , तानाशाही लोगों के समझ से परे है ।

पंचायत में खूनखराबा करने वाला दामाद पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर पुलिस को बधाई  Read More पंचायत में खूनखराबा करने वाला दामाद पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर पुलिस को बधाई 

लोगों का कहना है कि जो कार्य एक बैंक के जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी स्वयं कर रहे हैं तो सवाल उठना लाजिमी है।कुछ जानकारों का कहना है कि जो कार्य अधीनस्थ कर्मचारियों से भी करवा सकते थे पर अपने कर्मचारियों से नहीं कराया गया क्या उन कर्मचारियों के ऊपर जरा भी विश्वास नहीं था या इन फाइलों में कोई ऐसी बात छुपी थी जिससे रहस्य खुल जाने का डर था। इसलिए यह स्वयं ही फाइलों को रोड के किनारे जलने लगे ,फिलहाल यह जांच का विषय है ।

ईद को लेकर शानू कुरैशी ने पेश की मिसाल Read More ईद को लेकर शानू कुरैशी ने पेश की मिसाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 11:00 बजे तथा कथित मैनेजर द्वारा फाइलों को आग के हवाले किया तत्पश्चात उन्होंने दो अन्य पुराने फाइलों को टोटो में भरवा कर अन्यत्र भेजवा दिया ।अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रदूषण नियंत्रक विभाग  व नगर पंचायत  इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

24 घंटे में खुलासा: नैनी पुलिस ने नकबजनी करने वाले 3 अभियुक्त दबोचा Read More 24 घंटे में खुलासा: नैनी पुलिस ने नकबजनी करने वाले 3 अभियुक्त दबोचा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें