सिद्धार्थनगर में कलश यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा: दो युवकों की नदी में डूबने से मौत  

परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर : जिले  के भवानीगंज थाना क्षेत्र के  भड़रिया गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। मां सिद्धेश्वरी देवी शक्ति पीठ मंदिर पर आयोजित मां दुर्गा मंदिर में  प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीराम कथा के अवसर पर नवयुवक रामलीला समिति, भड़रिया बाजार द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी।

कलश यात्रा पूरे उत्साह के साथ भड़रिया कस्बे से होती हुई सुवानाला स्थित राप्ती नदी पर जल भरने के लिए पहुंची। इसी दौरान यात्रा में शामिल दो युवक विकास (22 ) पुत्र कन्हैया और शिवम ( 17) पुत्र लल्लू यादव अचानक नदी के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष  बृजेश सिंह और नायब तहसीलदार डुमरियागंज विष्णु प्रसाद सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर गांव के संभ्रांत व्यक्तियों की मौजूदगी में पंचनामा भरवाने के बाद  दोनों शवों को  परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

भीषण सड़क हादसा: ज्वेलर्स व्यापारी की कार बस से टकराई, कई घायल Read More भीषण सड़क हादसा: ज्वेलर्स व्यापारी की कार बस से टकराई, कई घायल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें