रामकोला–सिंगहा रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो–ट्रक की टक्कर में पिता-पुत्र समेत चार गंभीर घायल

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शिवशंभु सिंह

खड्डा, कुशीनगर। रामकोला–सिंगहा रोड पर फरना ईंट भट्ठे के पास शनिवार देर रात करीब 2 बजे बोलेरो और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक ही परिवार के पिता-पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

IMG_20260315_154142

जानकारी के अनुसार खड्डा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 शास्त्रीनगर निवासी मेहंदी हसन अपने पुत्र झब्बु, झब्बु की एक पुत्री तथा अपने छोटे भाई की एक पुत्री के साथ निजी बोलेरो से रामकोला में रिश्तेदार से मिलने गए थे। देर रात करीब 2 बजे घर लौटते समय फरना ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बोलेरो की सीधी भिड़ंत हो गई।

डिजिटल फ्रॉड से बचाव को 9 से 15 मार्च तक डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह Read More डिजिटल फ्रॉड से बचाव को 9 से 15 मार्च तक डिजिटल भुगतान जागरूकता सप्ताह

IMG-20260315-WA0068

कानपुर पुलिस लाइन में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, मिला सम्मान  Read More कानपुर पुलिस लाइन में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, मिला सम्मान 

हादसे में मेहंदी हसन, उनके पुत्र झब्बु, झब्बु की एक पुत्री तथा छोटे भाई की एक छोटी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए गोरखपुर के न्यूरो राजवंशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

बवाल मचाने पुलिस के समझाने पर उनसे ही उलझ जाने पर पुलिस ने की कार्यवाही  Read More बवाल मचाने पुलिस के समझाने पर उनसे ही उलझ जाने पर पुलिस ने की कार्यवाही 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार