कोतवाली परिसर में पेयजल संकट, खराब हैंडपंप और वाटर कूलर से फरियादी परेशान

थाना समाधान दिवस में भी पानी के लिए भटकते रहे लोग

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)।
 
कोतवाली परिसर में इन दिनों पेयजल का संकट बना हुआ है। परिसर में लगा हैंडपंप और ओवरहेड वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे कोतवाली आने वाले फरियादियों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान यह समस्या और भी स्पष्ट रूप से सामने आई। अपनी शिकायत लेकर पहुंचे कई फरियादियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। गर्मी के बीच पानी न मिलने से लोग काफी परेशान दिखाई दिए।
 
थाना समाधान दिवस में भी पानी के लिए भटकते रहे लोग
 
कोतवाली में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि परिसर में लगा ओवरहेड टैंक भी खराब हो चुका है। इसकी वजह से नियमित रूप से पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। वहीं हैंडपंप भी काम नहीं कर रहा है, जिससे पेयजल संकट और गहरा गया है।
 
कर्मचारियों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके कारण कर्मचारियों और फरियादियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। फरियाद लेकर आने वाले लोगों को कम से कम पीने का साफ पानी तो आसानी से उपलब्ध होना चाहिए। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से खराब हैंडपंप, ओवरहेड टैंक और वाटर कूलर को जल्द ठीक कराने की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें