सिद्धार्थनगर  : नदी में डूबे मासूम बालक   का तीसरे दिन मिला शव, मचा कोहराम

इस दौरान वह नहाते हुए गहरे पानी में जाकर डूब गया। डूबता देख शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा  हो गई थी ।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  संवाददाता  
सिद्धार्थनगर।
 
 
जिले के  उस्का बाजार थाना क्षेत्र के संगलदीप गांव में मंगलवार दोपहर नदी में नहाते समय डूबे मासूम बालक   का शव गुरुवार की सुबह मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। संगलदीप गांव निवासी ऋषिकेश (8) पुत्र शैलेश यादव  कुछ बच्चों के साथ पास से बहने वाली राप्ती नदी में मंगलवार दोपहर नहाने गया था।
 
इस दौरान वह नहाते हुए गहरे पानी में जाकर डूब गया। डूबता देख शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा  हो गई थी । इसकी सूचना को  दी गई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था।
 
मंगलवार दोपहर नदी में नहाते समय डूबे  मासूम का शव गुरुवार की सुबह मिल गया, इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि  पुलिस  शव  को कब्जे में लेकर  विधिक कार्रवाई  की जा रही हैं, 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार