होली के बाद मंदिर परिसर में चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान

इस दौरान मंदिर परिसर और गंगा घाट पर फैली गंदगी को साफ किया गया। 

Abhinav Shukla Picture
Published On

 
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
 
नैनी,प्रयागराज। 
 
होली पर्व के पश्चात रविवार को सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री शूलटांकेश्वर महादेव मंदिर,अरैल परिसर में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।
 
यह अभियान रविवार को प्रातः 7:00 बजे से आयोजित किया गया।कार्यक्रम अधिकारी एडवोकेट आत्म प्रकाश यादव के नेतृत्व में मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।
 
इस दौरान मंदिर परिसर और गंगा घाट पर फैली गंदगी को साफ किया गया। 
 
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम अपने घरों को स्वच्छ और साफ रखते हैं, उसी प्रकार मंदिर, देवालय और गंगा घाटों को भी स्वच्छ रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
 
होली पर्व के बाद मंदिर परिसर में काफी गंदगी जमा हो गई थी, जिसे सरस्वती परिवार के सदस्यों ने मिलकर साफ किया।स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में लोगों से अपील की कि गंगा घाटों, शिव मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए।.
 
इस अवसर पर धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, शशिकांत पांडेय, इंदु प्रकाश सिंह, प्रियांशु उपाध्याय, धीरज रजवानी, शैलेंद्र पाल, नीरज पांडेय, विनोद गुरानी, सौरभ यादव, गौरव यादव और आर्यन यादव सहित कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें