व्यापार मंडल नैनी द्वारा होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ 

समारोह,में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज का भव्य आयोजन ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 
नैनी, प्रयागराज।
 
 
व्यापार मंडल नैनी के तत्वावधान में स्टेशन रोड, नैनी में होली मिलन समारोह, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सहभोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रयागराज उमेश चन्द्र गणेश केसरीवानी जी रहे।
 
उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और व्यापारियों की एकता को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. रीता बहुगुणा जोशी
 
(पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री), संजय गुप्ता (महानगर अध्यक्ष, भाजपा), पूजा पाल (विधायक चायल), अभिलाषा गुप्ता नंदी (पूर्व महापौर प्रयागराज),  सनातनी अखाड़ा), मुरारी लाल अग्रवाल (पूर्व डिप्टी मेयर) तथा पद्म नारायण जायसवाल (अध्यक्ष ए.के. जायसवाल सभा)
 
सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं होली के गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
"अमित अभिनया म्यूजिकल ग्रुप" द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ने माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।
 
कार्यक्रम के आयोजक एवं व्यापार मंडल नैनी के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को बढ़ाने का कार्य करते हैं।
 
अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों ने सहभोज का आनंद लिया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
 
इस कार्यक्रम में राजीव वर्मा (गुड्डू भाई), हाशिम, घनश्याम जायसवाल, धर्मराज पटेल, राजेश शर्मा,नाजिम खान ,भुवर जायसवाल ,रणजीत सिंह,सुभाष केशरवानी,रणविजय सिंह डब्बू,मोनू जायसवाल,योगेश चौरसिया,पिंटू जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें