आईटीआई बाउंड्री के पास हुई चोरी के मामले में 3 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त 2024 को आईटीआई बाउंड्री के पास स्थित सडवा से एम्प्लीफायर और स्टेबलाइजर चोरी किए गए थे।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
 
 औद्योगिक क्षेत्र पुलिस टीम ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को थाना क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र से पकड़कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।
 
पुलिस के अनुसार थाना औद्योगिक क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 159/24, धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त विपिन भारतीया (19 वर्ष) पुत्र लालजी भारतीया, राज भारतीया (23 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार भारतीया तथा पंकज भारतीया (21 वर्ष) पुत्र राजू भारतीया निवासी महुवारी (गंगोत्री पुरम) थाना औद्योगिक क्षेत्र, प्रयागराज को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस के मुताबिक 19 अगस्त 2024 को आईटीआई बाउंड्री के पास स्थित सडवा से एम्प्लीफायर और स्टेबलाइजर चोरी किए गए थे। चोरी के बाद आरोपित चोरी के सामान को पिकअप वाहन पर लादकर ले जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर चार अभियुक्त मौके पर पकड़े गए थे, जबकि अन्य साथी भागने में सफल हो गए थे।मौके से पुलिस ने एम्प्लीफायर व स्टेबलाइजर, चोरी के माल के परिवहन में प्रयुक्त एक ई-रिक्शा, एक पिकअप वाहन (नंबर UP70KT9038), तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक कीपैड मोबाइल बरामद किया था।
 
उस समय गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सुनील कुमार साहू, रवि बंसल, रिंकू बंशकार और रमेश भारतीया को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।पूछताछ में किया अपराध कबूल गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर आईटीआई बाउंड्री के पास से एम्प्लीफायर और स्टेबलाइजर चोरी किए थे।
 
पुलिस के पहुंचने पर वे मौके से फरार हो गए थे, जबकि उनके चार साथी पकड़े गए थे। तब से वे पुलिस से बचते हुए छिपते फिर रहे थे।गिरफ्तार अभियुक्त विपिन भारतीया के खिलाफ थाना नैनी और थाना औद्योगिक क्षेत्र में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें