सोनभद्र में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज के परिवार परामर्श केंद्र की प्रभावी पहल-06 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई, 04 मामलों में आपसी सहमति से सुलह

महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज के पहल पर पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों का निस्तारण

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

 रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से संबंधित मामलों की सुनवाई महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में की गई। कुल 06 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें दोनों पक्षों को उपस्थित कराकर काउंसलिंग एवं आपसी संवाद की प्रक्रिया अपनाई गई।

सुनवाई एवं विस्तृत परामर्श के उपरांत 04 प्रकरणों में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति स्थापित कर सुलह-समझौता कराया गया, जिससे संबंधित परिवारों में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित हुआ। शेष 02 प्रकरणों में मतभेद बने रहने के कारण अग्रिम तिथि नियत कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।

फ्लावर वैली स्कूल में धूमधाम से मनाई गई होली Read More फ्लावर वैली स्कूल में धूमधाम से मनाई गई होली

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें