नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
विज्ञान फाउंडेशन (गिविंग विंग टू ड्रीमर्स) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन ।
मुख्य अतिथि बारा तहसील SDM प्रेरणा जी द्वारा अपने बारे में बताते हुए महिला दिवस कार्यक्रम पर जानकारी दी गई और बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी ,प्रयागराज ।
विज्ञान फाउंडेशन (गिविंग विंग टू ड्रीमर्स) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सखी-वन स्टाप सेंटर प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान फाउंडेशन की कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर आराधना जी द्वारा महिला दिवस मनाने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए की गई।विज्ञान फाउंडेशन की थीमैटिक लीड उपासना जी द्वारा विज्ञान फाउंडेशन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि बारा तहसील SDM प्रेरणा जी द्वारा अपने बारे में बताते हुए महिला दिवस कार्यक्रम पर जानकारी दी गई और बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
सभी प्रतिभागियों द्वारा स्पीच, महिला सशक्तिकरण गीत,फगुआ गीत, बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक,म्यूजिकल चेयर,नींबू चम्मच,रस्सा कसी पंजा गेम का आयोजन किया गया।
जिसमें गद्दोपुर,गोहरी और अशोक नगर की महिलाएं, पुरूषों ,किशोरियों और किशोरों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञान फाउंडेशन की टीम द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में बारा तहसील SDM प्रेरणा जी, सखी वन स्टाप सेंटर प्रभारी निलिशा शक्ति रसोई से आयुषी किशोरी स्वास्थ्य काउंसलर अंजली उपस्थित रहीं।
विज्ञान फाउंडेशन से थीमैटिक लीड उपासना कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर आराधना ,किशोरी मित्र मंजू ,अलका ,सुजाता मौजूद रहीं।
women empowerment nukkad natak महिला सशक्तिकरण naini prayagraj प्रयागराज समाचार नैनी प्रयागराज Women Awareness Program अंतरराष्ट्रीय महिला दिवInternational Women’s Day Vigyan Foundation Sakhi One Stop Center SDM Prerna Bara Child Marriage Awareness Community Event Adolescent Health NGO Program Women Participation Prayagraj Newsस विज्ञान फाउंडेशन सखी वन स्टॉप सेंटर एसडीएम बारा प्रेरणा महिला जागरूकता कार्यक्रम बाल विवाह जागरूकता नुक्कड़ नाटक सामुदायिक कार्यक्रम किशोरी स्वास्थ्य सामाजिक संस्था कार्यक्रम

Comments