नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
क्राइम ब्रांच व फीलखाना पुलिस ने पकड़ी नेपाल से कानपुर लाई गई चरस, दो गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 1.5 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये है।
कानपुर।
क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना फीलखाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना फीलखाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम आशु निगम एवं नौशाद हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 1.5 किलोग्राम चरस बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये है। अपर पुलिस उपायुक्त एसओजी सुमित सुधाकर रामटेक ने बताया कि पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि उक्त चरस नेपाल से गोरखपुर के रास्ते कानपुर लाई जाती थी और उसके बाद फीलखाना व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई की जाती थी।
तस्करी के लिए अभियुक्त स्टील या प्लास्टिक के कंटेनर/बोतल का प्रयोग करते थे, जिसमें ऊपर की ओर घी भर दिया जाता था तथा नीचे चरस छिपाकर ले जाई जाती थी।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त पिछले 3-4 वर्षों से इस अवैध कार्य में संलिप्त हैं तथा इनके विरुद्ध पूर्व में भी मुकदमे दर्ज होकर इन्हें जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस आयुक्त के निर्देशन में मादक पदार्थों ( चरस, गांजा एवं अन्य नारकोटिक्स ) के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।
अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
kanpur crime branch Swantantra prabhat kanpur news 2026 Two Accused Arrested March 8 Phoolkhana Police Station joint action Ashu Nigam Naushad 1.5 kg charas recovered estimated market value 5 lakh INR Nepal-Korakhpur-Kanpur drug route distribution in Phoolkhana and nearby areas use of steel/plastic containers with ghee to conceal charas involvement in illegal activity for 3–4 years previous criminal cases police commissioner-directed narcotics campaign charas ganja other narcotics ongoing interrogation investigation into connected network

Comments