गोरखपुर: चार साल बाद भी नहीं शुरू हुई पानी की सप्लाई, मीनी ट्यूबवेल बना शोपीस ,पेय जल का संकट

ग़ोला क्षेत्र वार्ड 18 में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग, खरीदकर पीने को मजबूर

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर /बृजनाथ तिवारी  (ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार, (गोरखपुर) गोला नगर पंचायत में गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट एक बार फिर गहराने लगा है। हैरानी की बात यह है कि लोगों की इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए मीनी ट्यूबवेल भी अब शोपीस बनकर रह गए हैं। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 18 में करीब चार वर्ष पहले लगभग 500 की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मीनी ट्यूबवेल का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक इस ट्यूबवेल से लोगों के घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

ट्यूबवेल बनने के समय नगर पंचायत की ओर से दावा किया गया था कि जल्द ही घर-घर पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इसी उम्मीद में करीब एक वर्ष पहले वार्ड के कई घरों तक पाइपलाइन भी बिछाई गई और नल कनेक्शन दिए गए। लोगों को लगा कि अब उनकी वर्षों पुरानी पानी की समस्या दूर हो जाएगी, लेकिन पाइपलाइन और कनेक्शन होने के बावजूद आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। नतीजतन वार्ड के लोगों को आज भी शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है और कई परिवारों को पीने का पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मीनी ट्यूबवेल के निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई। मानकों के विपरीत लोहे की पाइप की जगह प्लास्टिक पाइप का इस्तेमाल किया गया और ट्यूबवेल की गहराई भी पर्याप्त नहीं रखी गई। यही कारण है कि नगर क्षेत्र में लगाए गए करीब छह मीनी ट्यूबवेल खराब हो चुके हैं और किसी से भी नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

वार्ड के निवासी सवरू मौर्य, मोतीलाल चौरसिया, कासिम अली, सत्य प्रकाश और दीपक साहनी सहित कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ट्यूबवेल चालू कर जलापूर्ति शुरू नहीं कराई गई तो लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

डेढ़ साल पहले कराई नसबंदी, फिर भी हुआ तीसरा बच्चा; महिला ने सरकार से मांगा खर्च Read More डेढ़ साल पहले कराई नसबंदी, फिर भी हुआ तीसरा बच्चा; महिला ने सरकार से मांगा खर्च

इस संबंध में वार्ड नंबर 18 के सभासद श्रवण वर्मा का कहना है कि यह मीनी ट्यूबवेल पूर्व कार्यकाल में लगाया गया था, जो अब खराब हो चुका है।

ऑनलाइन सात लाख की ठगी, जांच के आदेश Read More ऑनलाइन सात लाख की ठगी, जांच के आदेश

 फिलहाल नए ट्यूबवेल का कार्य प्रगति पर है और इस संबंध में नगर पंचायत के अधिकारियों से बात कर जल्द जलापूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले और रास्ता बंद करने वाले दबंगों के खिलाफ समाधान दिवस में  की शिकायत लगाई न्याय की गुहार  Read More सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले और रास्ता बंद करने वाले दबंगों के खिलाफ समाधान दिवस में  की शिकायत लगाई न्याय की गुहार 

वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वैभव चौधरी ने बताया कि नगर में पेयजल संकट को दूर करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। डाकबंगला परिसर में बोरिंग का कार्य कराया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल लोग जल्द समाधान की उम्मीद लगाए बैठे 

Post Comments

Comments