नैनी पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,कब्जे से चोरी के गहने बरामद 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 
 
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
नैनी ,प्रयागराज नैनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकबजनी घर में चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक गले का हार, एक जोड़ी कान के झुमके (पीली धातु) तथा 1800 रुपये नकद बरामद किए हैं।नैनी कोतवाली में इरफाना बेगम पत्नी गुलजार अहमद, निवासी पूरा फतेह मोहम्मद, अरैल ने 6 मार्च को तहरीर देकर बताया था कि उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने का हार, कान के झाले तथा कुछ नकदी चोरी कर ली गई है। इस संबंध में थाना नैनी में मु0अ0सं0 114/2026 के तहत धारा 305ए/331(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 6 मार्च 2026 को नए यमुना ब्रिज के अंडरपास के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में जाहिद अहमद (20 वर्ष) पुत्र निसार, निवासी कोटहा मेजा रोड थाना मेजा, हाल निवासी पूरा फतेह मोहम्मद नैनी तथा अमरीश मिश्रा (37 वर्ष) पुत्र राधे श्याम मिश्रा,निवासी ग्राम बिदाव थाना व जनपद कौशाम्बी, हाल निवासी पूरा फतेह मोहम्मद नैनी शामिल हैं।पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने इरफाना बेगम के घर में चोरी की थी। चोरी के सामान को बेचने के लिए वे शहर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।जाहिद अहमद के कब्जे से 1 गले का हार (पीली धातु) व 1800 रुपये नकद।अमरीश मिश्रा के कब्जे से 01 जोड़ी कान का झुमका (पीली धातु) बरामद किए ।इस कार्रवाई को थाना नैनी के प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष सिंह यादव,उपनिरीक्षक श्रीराम उपाध्याय, उपनिरीक्षक कमलेश सिंह, कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव तथा कांस्टेबल राकेश यादव की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments