भारतीय टीम की जीत के लिए माधव मंदिर में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की पूजा-अर्चना

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
नैनी,प्रयागराज आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम की विजय की कामना को लेकर नैनी स्थित सिद्ध पीठ माधव मंदिर परिसर में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
 
 
यह कार्यक्रम संजय श्रीवास्तव (कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख) के नेतृत्व में संपन्न हुआ इस अवसर पर दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर भगवान से प्रार्थना की कि भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल मुकाबले में विजय प्राप्त करे और देश का नाम रोशन करे। पूजा-अर्चना वरिष्ठ विद्वान आचार्य कमलाकांत तथा माधव मंदिर,अरैल नैनी के महंत दामोदर प्रसाद तिवारी के सान्निध्य में विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पार्षद मयंक यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सरदार पतिविंदर सिंह, पलक राय, माधुरी राय, मधुमिता राय, आनंद कुशवाहा, बाबूजी यादव, सुधीर प्रजापति, गौरव अवस्थी तथा गुलाब कुशवाहा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए देश की सफलता और गौरव की कामना की।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments