राजनीति
पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई
कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल से जल भरने के साथ हुई
सिद्धार्थनगर, नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र के भरौली कैथोलिया गांव में गुरुवार को शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ और संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन को लेकर पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।कलश यात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल से जल भरने के साथ हुई।
इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदी का पूजन कर विधिवत कलश स्थापना की गई।आयोजक मिठाई लाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कारों का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 7 बजे से 10 बजे तक शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे कथावाचक कैलाश नाथ तिवारी द्वारा संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का प्रवचन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महायज्ञ और कथा के माध्यम से समाज में नैतिकता, सदाचार और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।इस अवसर पर गोवर्धन यादव, शेष राम चौधरी, जंगली यादव, लवकुश यादव, स्वामीनाथ तिवारी, विजय यादव, शिवनरायन मौर्य सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे।
Swatantra Prabhat report पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ Siddharthnagar Religious Event Biskohar Kalash Yatra Bharouli Kaitholia Village Program Shantikunj Haridwar आयोजन Gayatri Parivar Initiative Pragyapuran Katha Kailash Nath Tiwari Pravachan Vedic Ritual Ceremony Spiritual Awareness Campaign Community Participation Cultural Heritage Celebration

Comments