आन बान शान व स्वाभिमान की रक्षा के प्रतीक थे सम्राट पृथ्वीराज राज चौहान - विशाल
सदस्य सूर्या राजपूत ग्रुप ने कार्यक्रम में शिरकत करने वालों को साधुवाद व्यक्त किया
प्रतापगढ़। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर मीरा भवन चौराहा पर स्थापित भव्य मूर्ति का अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष राम लखन सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बेल्हा प्रतापगढ़ के अध्यक्ष के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रुप में पधारे थे।
इस अवसर पर अवधेश बहादुर सिंह चौहान- अध्यक्ष क्षत्रिय कल्याण संस्था, राम सेवक सिंह राठौर - संस्थापक सूर्य मंदिर ट्रस्ट, विजय बहादुर सिंह सोलंकी सभासद पूरे केशवराय वार्ड, अनिल कुमार सिंह परमार पूर्व प्रधान भोजपुर बिहारगंज एवं राम समझ भाटी, संतोष कुमार सिंह राठौड़ मदन सिंह राठौड़ रविंद्र सिंह भाटी चंद्रदेव सिंह चौहान संदीप सिंह परमार एडवोकेट एवं दिनेश प्रताप सिंह नगर महामंत्री क्षत्रिय कल्याण परिषद आदि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विशाल विक्रम सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान सूर वीर थी। उन्होंने हिंदुओं एवं अपने साम्राज्य की रखा के अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। उन्होंने हिंदू जनों विशेषकर क्षत्रिय बंधुओं से एकजुट होकर आपस में संगठित और सामंजस्य के साथ आगे बढ़ने और अपनी सामूहिक ताकत बढ़ाने की अपील किया। कार्यक्रम के आयोजक -अमर सिंह भाटी l सदस्य सूर्या राजपूत ग्रुप ने कार्यक्रम में शिरकत करने वालों को साधुवाद व्यक्त किया।
pratapgarh news स्वतंत्र प्रभात प्रतापगढ़ Social Harmony Program Uttar Pradesh Cultural Event सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती Prithviraj Chauhan Jayanti प्रतापगढ़ कार्यक्रम Kshatriya Kalyan Parishad पृथ्वीराज चौहान सम्मान समारोह Meera Bhawan Pratapgarh राजपूत समाज आयोजन क्षत्रिय कल्याण परिषद प्रतापगढ़ विशाल विक्रम सिंह Ram Lakhan Singh Hindu warrior king Prithviraj Chauhan historical pride India Rajput unity event Prithviraj statue garlanding क्षत्रिय समाज एकता local cultural celebration


Comments