नवनिर्मित कान्हा गौशाला में गौवंशों की दुर्दशा का अध्याय शुरू

यहां गौवंशों को संरक्षित करने का कार्य महज दो माह बीते होंगे और गौवंशों की दुर्दशा शुरू हो गई है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। सरकार द्वारा निराश्रित गौवंशों को गौशालाओं में संरक्षित कर उनके भरण पोषण की धनराशि निर्गत करती है,उसके बावजूद भी गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों की दुर्दशा का फुर्साहाल नहीं है।आदर्श नगर पंचायत लालगंज में कान्हा गौशाला को करीब 1 करोड़ 65 लाख से निर्मित किया गया है। यहां गौवंशों को संरक्षित करने का कार्य महज दो माह बीते होंगे और गौवंशों की दुर्दशा शुरू हो गई है।
 
सोमवार को भीषण धूप में खुले में एक गौवंश अचेत पड़ा हुआ दिखा जिसके ऊपर कौवे चोंच मारी कर रहे थे, लेकिन उसकी हाल खबर लेने वाला कोई नहीं।अधिशाषी अधिकारी को गौवंश की दुर्दशा की हालत बताने पर वही रटा रटाया जवाब दिखवाता हूं।

About The Author

Post Comments

Comments