एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, मुख्य अतिथि सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने किया उद्घाटन

प्रथम पुरस्कार केन्द्रीय अध्यक्ष सत्य शिक्षानंद मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पाकुड़, झारखंड:- न्यू संताली स्पोर्टिंग क्लब चन्द्रमाली, गोपीकांदर (दुमका) के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड जनाधिकार संघर्ष मोर्चा (JJSM) के केन्द्रीय अध्यक्ष सत्य शिक्षानंद मुर्मू शामिल हुए।
 
मुख्य अतिथि ने टॉस कर तथा फुटबॉल को किक मारकर खेल का शुभारम्भ किया। इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड, विशेषकर संताल परगना क्षेत्र, खनिज संपदा के मामले में अत्यंत समृद्ध है, लेकिन यहां के लोग आज भी अशिक्षा, बेरोजगारी, शोषण और गरीबी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संताल परगना क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षित रहा है, जिससे यहां के लोगों का जीवन काफी कठिन बना हुआ है।
 
उन्होंने आगे कहा कि अपने अधिकारों की प्राप्ति और सम्मानजनक जीवन के लिए लोगों को शोषण के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करना होगा। तभी क्षेत्र में वास्तविक विकास संभव हो सकेगा।टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार केन्द्रीय अध्यक्ष सत्य शिक्षानंद मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया।
 
वहीं द्वितीय पुरस्कार महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष जोवान्ना हेम्ब्रम ने प्रदान किया। इसके अलावा अन्य पुरस्कार ग्राम प्रधान रोबिन हांसदा, महासचिव नागेन्द्र सोरेन तथा जिलाध्यक्ष राहुल हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को दिए।इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, स्थानीय ग्रामीण तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें