तेज रफ्तार केटीएम ने बाइक सवार को मारी टक्कर हुई मौत परिजनो मे मचा कोहराम

टेमा चौराहे पर तेज रफ्तार केटीएम की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने दी तहरीर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के थाना नगर क्षेत्र के टेमा चौराहे पर 27 फरवरी की शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी पुनिता द्वारा थाना नगर में दी गई लिखित तहरीर के अनुसार, उनके पति मनोज कुमार गौड़, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी ग्राम टेमा, थाना नगर, जनपद बस्ती, जो श्रीराम फाइनेंस कंपनी कुसौरा में कार्यरत थे,शुक्रवार शाम करीब सात बजे मोटर साइकिल संख्या UP51BV2805 से कलवारी से अपने घर आ रहे थे।
 
अभी वह खुटहन / टेमा चौराहे पर वह अपने माता-पिता को सब्जी देने के लिए रुके थे।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान केटीएम बाइक संख्या UP51BV6162 का चालक, सूरज गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता निवासी रानीपुर बेलाड़ी थाना नगर बस्ती जो तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था, ने मनोज कुमार गौड़ की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी केटीएम बाइक पर पीछे बैठे अमरेश पुत्र राजदेव शर्मा निवासी बिगहिया थाना नगर जनपद बस्ती सहित तीनों लोग घायल हो गए हो गए |
 
आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मनोज गौड़ को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी स्थिति बिगड़ गई और चिकित्सकों ने उन्हें मृत हो गयी ।सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले में थाना अध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पत्नी के तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है वहीं घटना के बाद परिवार कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

About The Author

Post Comments

Comments