नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गोपीगंज। थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवानपुर चौथार निवासी नानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग उम्र लगभग 16 वर्ष बीते 6 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। रोशनी अपनी नानी के घर रहकर उनकी सेवा-टहल करती थी।
 
परिजनों का आरोप है कि रोशनी का मोबाइल फोन के माध्यम से कृष्णा कनौजिया पुत्र श्याम शांति कनौजिया, निवासी नाला सोपारा (बड़ई पारा), मुंबई से संपर्क था। साथ ही आशीष पाल पुत्र बरसाती पाल पर भी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का संदेह जताया गया है। नानी ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी नाबालिग नातिन को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है और उसके साथ जबरन विवाह या किसी अनहोनी की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपीगंज थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें