राजनीति
काजीपुर में होली पर शराब के नशे में मारपीट
महिलाओं समेत कई घायल
राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी, प्रयागराज के नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित काजीपुर मोहल्ले में बुधवार को होली के दिन शराब के नशे में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के घर में घुस गए और महिलाओं समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में कई लोग घायल हुए हैं
।पीड़िता सुमित्री देवी ने आरोप लगाया है कि वह अपने बेटे के साथ घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान हमलावरों ने पहले उनकी देवरानी अनीता पटेल के साथ घर में घुसकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए देवर अजय को भी पीट दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर महिलाओं और लड़कियों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़िता के अनुसार, हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने का भी प्रयास किया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल परिजन शिकायत लेकर नैनी कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए चाका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
घायल अजय ने बताया कि वह दोस्तों के साथ होली की पार्टी में थे। इसके बाद काजीपुर जाने के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments