राजनीति
रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदा मुआज्जमनगर में पुरानी रंजिश में हिंसक हमला
तीन लोग गंभीर घायल, जान से मारने की कोशिश
लखनऊ/रहीमाबाद- रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोंदा मुआज्जमनगर में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को एक परिवार पर भीषण हमला हुआ। गांव के ही कुछ हमलावरों ने लाठी-डंडों, बेल्टों से पीट-पीटकर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर घर में घुसकर पीड़ितों को जान से मारने की कोशिश करते रहे।
पीड़ित कमलेश मौर्य (ग्राम गोंदा मुआज्जमनगर निवासी) ने पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर में जबरन घुसकर कमलेश, उनकी पत्नी और परिवार की महिलाओं पर बेरहमी से वार किए। हमले में:कमलेश मौर्य का सिर फट गया, वे गंभीर रूप से घायल हैं।
उनकी पत्नी रूपाली को गंभीर चोटें आईं। कमलेश के भाई कैलाश की पत्नी रेखा का पैर टूट गया।जब गांव के अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे , तब हमलावर जान से मारने की धमकियां देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने हमलावरों के रूप में गांव के ही सुरेंद्र उर्फ गैंडा ,टाइगर करन ,और साहिल का नाम लिया है।सूचना मिलते ही रहीमाबाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई।
पुलिस ने घायलों को तत्काल मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। कमलेश मौर्य की लिखित तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश जारी हैं और जल्द ही हमलावरों पर ठोस कार्रवाई होगी | स्थानीय लोग पुरानी रंजिश को हमले का मुख्य कारण बता रहे हैं। पुलिस जांच में जल्द ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
Law and Order Update Attempt to Murder Allegation पुरानी रंजिश हमला मामला Rahimabad Crime News Lucknow Rural Violence Gonda Muazzamnagar Incident Family Assault Case Three Seriously Injured Lathi Danda Attack Police FIR Action Malihabad CHC Treatment Inspector Arun Kumar Trigunayak Statement Village Dispute Clash Uttar Pradesh Crime Report

Comments