राजनीति
नैनी क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई होली,रंग-गुलाल और पिचकारियों से सराबोर हुए लोग
डीजे की धुन पर झूमते रहे लोग
नैनी ,प्रयागराज। होली के पर्व पर नैनी क्षेत्र में लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ रंगों का त्योहार मनाया। सुबह से ही मोहल्लों और चौराहों पर लोगों की टोलियां निकल पड़ीं और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक सभी ने पिचकारी और रंगों के साथ जमकर होली खेली।कई स्थानों पर डीजे की व्यवस्था की गई थी,जहां युवाओं ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।
रंगों में सराबोर होकर लोग “होली है” के नारों के साथ एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और हर तरफ खुशी और उमंग दिखाई दी।होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी नैनी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। नैनी पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष तैनाती की थी।
पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार का आनंद ले सकें।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार होली का उत्साह खास देखने को मिला। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाया। वहीं प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के कारण पूरे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी

Comments