नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नाबालिग को भगाने के मामले की लीपापोती में लगे चौकी प्रभारी
मामला थाना. मैलानी की पुलिस चौकी कुकुरा के एक गाव का बताया जाता है,न दर्ज की गई गुमशुदगी, और नाबालिग की बरामदगी के बाद भी नहीं कराया गया मेडिकल परीक्षण, और न ही कराए गए मजिस्ट्रेट के सामने बयान
मैलानी खीरी- मामला पुलिस चौकी कुकुरा क्षेत्र के एक गांव का बताया जाता है।जहाँ के निवासी एक मजदूरी पेशा व्यक्ति की 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को ग्राम बरौछा निवासी विक्रम पुत्र। बहला फुसलाकर कहीं लेकर चले जाने की लिखित शिकायत चौकी प्रभारी कुकुरा को परिजनों ने दी थी। काफी खोजबीन और जोर दबाव से परिजन अपनी नाबालिग पुत्री को बरामद कर सके और घर लाए।लकिन चौकी प्रभारी कुकुरा साहब ने गुमशुदगी दर्ज करना तक उचित नहीं समझा था और अभी तक किसी मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराना, और मेडिकल परीक्षण कराना ही उचित समझा जा रहा है।
नाबालिग के परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी माह जनवरी 2026 में उसकी इसी नाबालिग पुत्री को लेकर कहीं चला गया था।तब भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।जिसके चलते उक्त हौसले बुलंद बार बार घटना को अंजाम दे रहा है।और कुकुरा चौकी इनचार्ज कार्रवाई करने की बजाय मामले की लीपापोती कर विपक्षी से मिलकर मामले को मैनेज करने में लगे है। प्रार्थना पत्र देने के आज कई दिन बाद भी दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया और न ही पीडिता व उसकी नाबालिग पुत्री का बयान ही कराया गया है।पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर कार्रवाई किए जाने की मांग करने की बात कही है।
स्वतंत्र प्रभात Kantilal Mandot Minor Girl Case नाबालिग लड़की मामला Kidnapping Attempt अपहरण प्रयास Khekra Police कुकुरा पुलिस चौकी Mailani District मैलानी खीरी Victim Family Complaint पीड़ित परिवार शिकायत Police Negligence पुलिस लापरवाही Delayed Investigation जांच में देरी Medical Test Pending मेडिकल परीक्षण लंबित Magistrate Statement Pending मजिस्ट्रेट बयान लंबित Repeat Offender आरोपी पुनः अपराधी Law Enforcement Issues कानून प्रवर्तन समस्याएँ Child Safety India बाल सुरक्षा भारत Crime Report Uttar Pradesh अपराध रिपोर्ट उत्तर प्रदेश

Comments