नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। इंतकाल के काम के बदले रिश्वत मांगने वाले एक पटवारी को टीम ने ट्रैप लगाकर रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
इंतकाल के नाम पर मांगे 5 हजार
मामला कबीरपुर क्षेत्र का है, जहां शिकायतकर्ता अपने दो प्लॉट के इंतकाल को लेकर लंबे समय से राजस्व विभाग के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि संबंधित पटवारी अजय राणा ने काम करने के एवज में “खर्च-पानी” के नाम पर 5 हजार की मांग की। बिना पैसे दिए काम न करने की बात कही गई, जिससे परेशान होकर शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।
एसीबी ने बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद सोनीपत की एसीबी टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। तय प्लान के तहत शिकायतकर्ता को आरोपी पटवारी को पैसे देने के लिए भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने 5 हजार की रिश्वत ली, एसीबी टीम ने हैबिटेट क्लब परिसर में छापा मारकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान और आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार पटवारी की पहचान अजय राणा निवासी गांव पुट्टी के रूप में हुई है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।
डीएसपी का बयान
डीएसपी विपिन कादियान ने बताया कि शिकायतकर्ता के कबीरपुर में दो प्लॉट हैं, जिनका इंतकाल दर्ज तो हो चुका था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं दी जा रही थी। काम करवाने के नाम पर पटवारी ने ₹5000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने पर उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments