नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार किया घोषित, जानें कौन है कैंडिडेट
Haryana Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पूर्व सांसद संजय भाटिया को मैदान में उतारा है। मंगलवार दोपहर भाजपा ने अलग-अलग राज्यों के उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें हरियाणा से संजय भाटिया का नाम शामिल है।
9 अप्रैल तक है मौजूदा सांसदों का कार्यकाल
हरियाणा से राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और रामचन्द्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल तक है। वर्तमान में ये दोनों सीटें भाजपा के पास हैं। इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा, जबकि 5 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट जा सकती है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
2019 में करनाल से बने थे सांसद
संजय भाटिया 2019 में करनाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया था और उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Lal Khattar को उम्मीदवार बनाया गया था।

About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments