होली सो होली अब भरो प्रेम की झोली रंगों का पर्व होली की सभी को शुभकामनाएं डा गंगवार
नवाबगंज ब्लॉक परिसर में धूमधाम से मनाया गया होली समारोह आयोजक डा ए के गंगवार
बरेली/नवाबगंज। ब्लॉक परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार एवं उनके प्रतिनिधि डॉ. एके गंगवार की ओर से किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों तथा गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर में रंग-गुलाल की खुशबू और ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों की झूमती टोलियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य ने उपस्थित लोगों को और क्षेत्रवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है।
ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार ने भी सभी क्षेत्रवासियों से प्रेम और एकता के साथ होली मनाने की अपील की। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. एके गंगवार और महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मीनाक्षी गंगवार ने आए हुए सभी ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर ए के गंगवार ने असत्य पर सत्य की जीत का पर्व होली सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ मनाएं साथ ही सौहार्द बनाए रखें होली का पर्व यही संदेश देता है होली सो होली अब आपस में भरो प्रेम की झोली।
मौके पर, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य शशि कपूर, सुरेंद्र वीर गंगवार, टी आर गंगवार, नीतीश उपाध्याय, शीशपाल शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार, रियाज गुड्डू अंसारी, नफीस अहमद, बबलू गंगवार, हरपाल फौजी, मुकेश दिवाकर, अजय गंगवार, ठाकुर विनय सिंह, सत्येंद्र मोहन, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments