अरैल सेल्फी प्वाइंट पर ‘नारी शक्ति हस्ताक्षर अभियान’ आयोजित

--महिलाओं को बताई गईं सरकारी योजनाएं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र स्थित अरैल सेल्फी प्वाइंट पर गुरुवार को ‘नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम’ के अंतर्गत ‘नारी शक्ति हस्ताक्षर (वॉल सिग्नेचर) अभियान’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और सरकार के कार्यों की जानकारी देना रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और महिलाओं की भागीदारी को समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘नारी शक्ति हरवाला वॉल’ पर हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सविता मिश्रा,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शोभा द्विवेदी, उत्तर प्रदेश राज्य परिषद सदस्य पूजा बिंद, पूर्व जिला पदाधिकारी आरती कोल, उपाध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, मिथिलेश सिंह, देवी एम., उपाध्यक्ष आरती सिंह, जनजातीय मंत्री प्रमिला, नीटू केशरवानी, भाजपा नेता हरि कृष्ण तिवारी,बबलू, प्रजा जायसवाल तथा पार्षद राकेश जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन महिलाओं के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें