हर्षोल्लास से मनाई गई डॉ अम्बेडकर जयंती

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अम्बेडकर नगर।

अंबेडकर नगर भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती का जनता कल्याण संस्थान बीपीएस आईटीआई सेहरा जलालपुर परिसर में भव्य आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का संस्था अध्यक्ष विनोद सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं मोमेंटो भेंट करके स्वागत किया गया। सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ा कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। आयोजन के मुख्य अतिथि रहे दिलीप कुमार तिवारी उपाध्यक्ष जनपद सिंचाई बंधु ने अंबेडकर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वृहद प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। श्री तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित पांच वरिष्ठ नागरिकों का संस्था के अध्यक्ष विनोद सिंह के साथ माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजमणि सिंह ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर शिक्षा के बहुत बड़े  हिमायती थे। उन्होंने आजीवन शिक्षा पर विशेष जोर दिया था। श्री सिंह द्वारा डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में उत्तीर्ण 7 आईटीआई के छात्रों को पुरस्कार वितरित किया गया।

IMG-20260415-WA1005

समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ओमप्रकाश उपाध्याय ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन के विषय में उपस्थित जनमानस को विस्तार से बताया एवं डॉ अंबेडकर का चित्र भी वितरित किया कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा परिषद के प्रधानाध्यापक दुख हरण प्रजापति द्वारा किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम महेंद्र सिंगर एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया गया।

अंबेडकर जयंती पर सेवा भारती का निःशुल्क चिकित्सा शिविर Read More अंबेडकर जयंती पर सेवा भारती का निःशुल्क चिकित्सा शिविर

उक्त कार्यक्रम में जयप्रकाश सिंह, अशोक कुमार, महावीर सिंह, परशुराम सिंह, शशिकांत सिंह, मीना देवी, रेखा सिंह, पूनम यादव, राममिलन वनवासी एवं अयोध्या प्रसाद सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

मिस माया जादूवाला बनकर तनु खान को आई अपने बचपन की याद Read More मिस माया जादूवाला बनकर तनु खान को आई अपने बचपन की याद

Post Comments

Comments